Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मेटियाब्रुज में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। ये पूरे देश में वोट चोरी कर रहे हैं। जो भी भाजपा और RSS से लड़ता है, उस पर ये लोग आक्रमण करते हैं। मैं 24 घंटा हर प्रदेश में भाजपा और RSS की विचारधारा से लड़ता हूं और हमेशा वे मुझ पर आक्रमण करते हैं। मेरे ऊपर 36 केस हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरता हूं। BJP को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है, क्योंकि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम BJP से कोई समझौता नहीं कर सकते।कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर, कोलकाता और मेटियाब्रुज 3 बड़ी रैलियों में जनता को संबोधित किया। राहुल ने इन रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। मेटियाब्रुज में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर 36 केस हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *