Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ओवैसी ने मुसलमानों से एक स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

ओवैसी ने मुसलमानों से एक स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की

ओवैसी ने कहा कि सेक्युलर पार्टियां भाजपा के विस्तार को रोक नहीं पाएंगी. उन्होंने दावा किया कि TMC पश्चिम बंगाल चुनाव इसलिए हारी, क्योंकि वोटों का ‘SIR’ हुआ था और ‘मुसलमानों पर ज़ुल्म’ किया गया था. AIMIM चीफ ओवैसी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोमवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही BJP ने दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन खत्म हो गया.पश्चिम बंगाल और असम में BJP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बंगाल में भाजपा ने ममता के गढ़ में सेंध लगा दी है. बंगाल समेत तीन राज्यों में इस ऐतिहासिक जीत के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने TMC और अन्य राजनीतिक दलों पर “सॉफ्ट हिंदुत्व” अपनाने का आरोप लगाया है. साथ ही ओवैसी ने मुसलमानों से एक स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की.उन्होंने दावा किया कि अतीत में दिल्ली में AAP महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और तत्कालीन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की रणनीति अपनाने की कोशिश की थी. उन्होंने आगे कहा कि ‘मुसलमानों को अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की कोशिश करनी चाहिए. AIMIM नेता ने जोर देकर कहा, ‘अब समय आ गया है कि मुसलमान एकजुट हों और अपना खुद का राजनीतिक नेतृत्व तैयार करें, ताकि कम से कम उन्हें अपनी उपेक्षा को उजागर करने के लिए एक आवाज मिल सके और वे ऐसे चुने हुए प्रतिनिधि हासिल कर सकें जो विकास की दिशा में काम करने में सक्षम हों.’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *