Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार कामयाबी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार कामयाबी

भाजपा ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ नवसारी, गांधिधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर जैसे नए नगर निगमों में भी जीत हासिल की। अहमदाबाद नगर निगम की 192 सीटों में से 160 पर BJP ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 32 सीटें मिलीं। आम आदमी पार्टी और AIMIM को यहां कोई सफलता नहीं मिली। सूरत में BJP ने 120 में से 115 सीटें जीतकर लगभग क्लीन स्वीप कर दिया, जहां AAP को केवल 4 और कांग्रेस को 1 सीट मिली। राजकोट में भी BJP को प्रचंड बहुमत मिला, जहां 72 में से 65 सीटें उसके खाते में गईं और कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं।गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगभग पूरे राज्य में अपना परचम लहरा दिया है। 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनावों में BJP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा कर लिया, जबकि 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत हासिल की। एक जिला पंचायत पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हुआ जबकि कांग्रेस का आंकड़ा शून्य से आगे नहीं बढ़ पाया।जिला पंचायत चुनावों में भी BJP ने अपना दबदबा कायम रखा और 34 में से 33 जिला पंचायतों पर जीत दर्ज की। केवल नर्मदा जिला पंचायत आम आदमी पार्टी के खाते में गई, जहां उसने 22 में से 15 सीटें जीतीं। तालुका पंचायतों में भी BJP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 260 में से 215 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि AAP ने 12 तालुका पंचायतों में जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कांग्रेस को भी कुछ जगहों पर सीमित सफलता मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *