फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है।मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौत से कुछ ही समय पहले पुलिस को दिए गए एक बयान में, परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन सभी ने एक साथ बिरयानी खाई थी, जिसके बाद उन्होंने तरबूज खाया था। तरबूज उनके रिश्तेदार लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, खासकर तरबूज खाने के बाद यह स्थिति बनी। यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने केवल चिकन पुलाव खाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।


