Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का मुकाबला ‘एक दिन’ से हुआ, लेकिन इसका फिल्म की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। ‘राजा शिवाजी’ ने अपने हिंदी शो से 2.97 करोड़ और मराठी शो से 5.73 करोड़ का कलेक्शन किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘राजा शिवाजी’ रविवार को अपने कलेक्शन में और बढ़ोतरी कर पाती है।जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित और रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई का किरदार निभाया है। इसके अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *