Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी से भीम आर्मी के नेता और सांसद चंद्रशेखर ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत जी के साथ जो व्यवहार हुआ—पगड़ी उतारना, सिर पर लाठी मारना—ये न केवल एक किसान नेता का अपमान है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और किसान आंदोलनों के सम्मान पर भी हमला है।

 

टिकैत जी के किसी ब्यान को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन उसका जवाब हिंसा नहीं हो सकता। पगड़ी किसी की पहचान और गरिमा का प्रतीक होती है। इस तरह की घटनाएं न केवल समाज में नफरत फैलाती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की जगह टकराव को बढ़ावा देती हैं।

 

हम इस कृत्य की निंदा करते हैं और अपील करते हैं कि असहमति को लोकतांत्रिक मर्यादा और तौर-तरीकों से ही जताया जाए। पुलिस द्वारा टिकैत जी को सुरक्षित निकालना सराहनीय है, लेकिन सवाल ये है कि ऐसी नौबत आई ही क्यों?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *