Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा हे। सत्ता में बैठे लोग पीड़ितों को अपमानित कर रहे हैं। गरीबों को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जानकारी के अभाव में उन्हें योजनाओं के लिए लखनऊ तक दौड़ना पड़ता है, फिर भी कुछ नहीं मिलता।

अखिलेश यादव ने कहा कि मै प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाता हॅू कि समाजवादी सरकार में जिस तरह से फोन करने पर एम्बुलेंस और पुलिस आती थी उसी तरह से 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था करूंगा कि अधिकारी जनता के पास सुनवाई करेगा और न्याय दिलाने का काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने जब से भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया है तब से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा अपने कट्टर समर्थकों का समर्थन बनाएं रखने के लिए नफरत की राजनीति कर रही है। उसी के तहत भाजपा सरकार मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर ही है और वक्फ संशोधन कानून लायी है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण भाजपा के लोगों ने किया है। जमीनों पर अवैध कब्जा किया है। सबसे ज्यादा अवैध घर भाजपा के लोगों के है। जनता बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर भाजपा से सवाल पूछ रही है। भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है इसलिए वह बौखलाई है और समाज में नफरत फैलाने में जुट गयी है। विधानसभा चुनाव 2027 में पीडीए भाजपा को हवा में उड़ा देगा। सत्ता इस में इनकी सरकार चली जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रोपेगंडा की राजनीति करती है। हिटलर की तरह झूठा प्रचार करते है। भाजपा से सबको सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की मांग को लेकर समाजवादियों ने बहुत लम्बी लड़ाई लड़ी है। हम सब पीडीए परिवार की 90 फीसदी आबादी जातीय जनगणना चाहते है। जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान की मूल भावना यही है कि सभी जातियों को उनके जनसंख्या के हिसाब से हक और सम्मान मिले। बहुत लम्बी लड़ाई के बाद यहां तक पहुंचे है। अभी आगे की लड़ाई भी बहुत लम्बी है। इससे आगे निजी क्षेत्र और संस्थाओं में आरक्षण की मांग होगी। केन्द्र सरकार पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से जातीय जनगणना कराये, जिससे सभी अगड़े सामने आये।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर नौकरियों में आउटसोर्स को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करेंगे। पुरानी पेंशन लागू करेंगे और केन्द्र में जब भी सरकार आयेगी सेना में अग्निवीर योजना खत्म करायेंगे।

प्रदेश भर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्तियों को तोड़े जाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अराजक तत्वों से मिलकर तुड़वा रही हैं इसीलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमारी मांग है कि बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने और अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *