मुंबई:शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर तैयारी है। समारोह में बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट के 30-35 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश की कई सारी नामचीन हस्तियां शामिल होगी। समारोह में तीनों दलों के 40 हजार कार्यकर्ता-पदाधिकारी, साधु संत सहित 2,000 अति विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे।महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मुखिया आज शाम पांच बजे देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। इसके अलावा भी कई और मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।


