Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

महायुति के पक्ष मे प्रचंड जनादेश के बाद फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापसी कर रहे हैं। 22 साल की उम्र में नगर सेवक बने फडणवीस महाराष्ट्र में बीजेपी के सबसे बड़े नेता है। देवेंद्र फडणवीस एक वकील और प्रतिबद्ध आरएसएस सदस्य के रूप में प्रशिक्षित हैं। वह नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छह बार जीत चुके हैं। यह उनकी स्थानीय लोकप्रियता का सबूत है। महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। बुधवार को सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कोई और नाम सामने नहीं आया।देवेंद्र फडणवीस पांच दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री की तीसरी बार शपथ लेंगे। वह राज्य में सीएम रहने के बाद डिप्टी सीएम और अब फिर सीएम बनने जा रहे हैं। फडणवीस 27 वर्ष की आयु में नागपुर के सबसे युवा महापौर बने थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *