Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है.जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही है :अखिलेश यादव -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है.जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही है :अखिलेश यादव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चलने वाली नहीं है। ये सरकार गिरने वाली है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा अभी भी जनता को धोखा देने में लगी है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सन् 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही हैं नौजवानों के सामने अंधेरा है। भविष्य में रोटी रोजगार मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बुनियादी मुद्दों का हल भाजपा करने वाली नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *