Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मुंबई पहुंचे.पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नौकरियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 3-4 सालों में देश में करीब आठ करोड़ नई नौकरियां पैदा हुई हैं। इन आंकड़ों ने झूठ फैलाने वालों का मुंह बंद कर दिया है। ये लोग निवेश, बुनियादी ढांचे और देश के विकास का विरोध करते हैं। मगर अब बेनकाब हो रहे हैं। देश की जनता उनकी साजिशों को नकार रही है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुंबई में सड़क, रेलवे और बंदरगाह से जुड़ी 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं से मुंबई की आस-पास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मेरा लक्ष्य महाराष्ट्र को दुनिया की बड़ी वित्तीय महाशक्ति बनाना और मुंबई को वैश्विक फिनटेक राजधानी बनाना है। छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साह के साथ स्वागत किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *