Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा से यह घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने उस प्रेमी की हत्या कर दी जिसके साथ वह कई साल से रह रही थी और अपने पति के साथ मिलकर उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

 

हरियाणा में सोनीपत के नजदीक फ़ाज़िलपुर गांव में GF ने पति संग मिलकर उस शख्स क़ी हत्या कर दी जिसने मुसीबत के पलों में युवती क़ी मदद करते हुए उसे आसरा दिया। कई साल तक दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रहे। युवती और उसके पति के बीच समझौता हुआ तो GF ने पति संग मिलकर लिव इन फ्रेंड को ठिकाने लगा दिया।

 

ज्ञाननगर क़ी निवासी अंजू क़ी शादी शंकर के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ तो दोनों अलग हुए। दोस्त राकेश ने अंजू को आसरा दिया और बरसो लिव इन में साथ रहे। अब पति शंकर से अंजू का समझौता हो गया। ऐसे में अंजू और शंकर ने मिलकर बहाने से राकेश को बुलाया और चाकु से शरीर के टुकड़े कर दिए। अब पुलिस ने अंजू और उसके पति शंकर को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस को राकेश की हत्या के बाद परिजनों ने बताया कि रात को वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। परिजन सो गए थे और राकेश इसके बाद घर से चला गया। पुलिस ने इसके बाद राकेश के फोन की कॉल डिटेल निकाली तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने शंकर व उसकी पत्नी अंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों टूट गए और पूरी वारदात से पर्दा हटा दिया। शंकर ने बताया कि राकेश अब उसकी पत्नी को ब्लैकमेल भी करने लगा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *