Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया-पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी की -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया-पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी की

 दिल्ली.पीएम मोदी ऑफ‍िस पहुंचते ही एक्‍शन मोड में नजर आए. उन्‍होंने सबसे पहला फैसला क‍िसानों के पक्ष में ल‍िया और ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी की. इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पीएमओ ऑफ‍िस में काम करने वाले सभी कर्मचार‍ियों की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं व‍िराम करने के ल‍िए पैदा नहीं हुआ हूं.

पीएम मोदी ने क‍हा क‍ि जिस टीम ने मुझे 10 साल में बहुत कुछ द‍िया है. उसमें हम और नया क्‍या कर सकते हैं? और अच्छा कैसे कर सकते हैं? और जल्‍दी कैसे कर सकते हैं? और ज्यादा स्केल पर कैसे कर सकते हैं? अगर उन चीजों को लेकर आप सभी आगे बढ़ते हैं, तो मुझे पक्का व‍िश्‍वास है क‍ि देश के 140 करोड़ लोग आपके पुरुषार्थ पर मुहर लगाएंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि यह चुनाव मोदी के भाषणों पर नहीं बल्‍क‍ि आपके 10 साल के हर सरकारी कर्मचारियों के पुरुषार्थ पर मुहर लगाई है. इसलिए, इस जीत के बड़े हकदार अगर कोई हैं, तो आप लोग हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया.उन्‍होंने कहा क‍ि इस जीत का सच्चा हकदार कोई हैं, तो भारत सरकार का हर कर्मचारी हैं. ज‍िन्‍होंने एक व‍िजन के लिए अपने आपको खपा द‍िया और कोई कमी नहीं रखी. उन्‍होंने कहा क‍ि देश में पहले से बहुत तेज गत‍ि से काम हुए, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा हैं, लेकिन मैं एक नई उर्जा के साथ और नए हौसले के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं और मैं विराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *