Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पंकजा मुंडे की हार पर जीवित नहीं रहने का दावा करने वाले ट्रक चालक की मौत -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

पंकजा मुंडे की हार पर जीवित नहीं रहने का दावा करने वाले ट्रक चालक की मौत

मुंबई:पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था। उसने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि अगर पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं तो सचिन जिंदा नहीं रहेगा । उस समय यह वीडियो वायरल हो गया था। पंकजा मुंडे, बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से बेहद करीबी मुकाबले में 6,553 मतों से हार गईं। मृतक के परिजन ने कहा कि सचिन चुनाव परिणाम के बाद से उदास था और चुप रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

महाराष्ट्र लाेकसभा चुनावों में पंकजा मुंडे की हार के बाद दुखद घटना सामने आई है। बीजेपी पंकजा मुंडे की हारने की स्थिति में जीवित नहीं रहने का दावा करने वाले ट्रक चालक मौत हो गई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह जता रही है। किंगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे बोरगांव पटी के पास अहमदपुर-अंधोरी सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लातूर जिले में स्थित अहमदपुर के येस्टार निवासी सचिन कोंडीबा मुंडे (38) के रूप में हुई है। सचिन ने पंकजा की हार पर जीवित नहीं रहने की बात कही थी। बीड लोकसभा सीट पर पंकजा मुंडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के कैंडिडेट बजरंग सोनवणे ने हराया है। बीड सीट पर पिछले चार टर्म से मुंडे परिवार का कब्जा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *