Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

गुरुवार दोपहर एक बजे हुए इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। डोंबिवली फेस टू में अनुदान केमिकल कंपनी के बॉयलर में विस्फोट हो गया। आग इतनी भयावह था कि धुएं के गुबार के साथ विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कंपनी के बगल में हुंडई कार कंपनी के सर्विस सेंटर में भी आग फैल गई जिससे कई कारें जलकर खाक हो गई। इतना ही नहीं, कई और कंपनियां भी इस आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग की लगभग दो दर्जन से अधिक गाड़िया घटना स्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं और कई घर क्षतिग्रस्त भी हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *