Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

शाहरुख खान की मैनेजर ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘मिस्टर खान के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए खुशखबरी है वो अब ठीक हैं। आपके प्यार, प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद।’ हीटवेव के कारण शाहरुख खान की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन हेल्थ लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने शाहरुख खान की हेल्थ लेटेस्ट अपडेट शेयर की है। बॉलीवुड सुपरस्टार को गुजरात के अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे के बाद एक्टर की हेल्थ को लेकर उनके फैंस की चिंताएं बढ़ गई थीं। उन्हें गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और खासी हो रही थी। वहीं मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के आईपीएल मैच के दौरान हीट स्ट्रोक के कारण किंग खान को एडमिट होना पड़ा। शाहरुख खान आईपीएल 2024 के पहले प्लेऑफ मैच में SRH के खिलाफ अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *