Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

बदायूं:सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है.बदायूं में मतदान से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। पुलिस ने सपा समर्थकों के घरों पर छापा मारा, तो कई के घरों में तोड़फोड़ की। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी की कॉल रिसीव हुई।शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *