Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “मैंने और मेरी पार्टी की टीम ने डिटेल्ड एनालिसिस किया है. हम पहले दो चरण में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के साथ तीसरे चरण की ओर बढ़ रहे हैं. मुझे 400 का लक्ष्य पार करने में कोई दिक्कत नहीं दिख रही.
एक मशहूर टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 सीटें हासिल करने वाला है. अमित शाह ने कहा कि 4 जून को नतीजे वाले दिन दोपहर 12.30 बजे तक ही हम इतनी सीटें पार कर लेंगे. उन्होंने ये भी दावा किया कि बीजेपी को दो चरण के चुनाव में 100 सीटों पर बढ़त मिल रही है. गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *