Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

delhi:भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘कई लोग हमसे बोलते हैं कि बहुत काम हो गया, अब थोड़ा आराम कीजिए, लेकिन हमारा उन्हें कहना है कि हम राजनीति करने नहीं राष्ट्रनीति करने आए हैं। हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है- विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है।प्रधानमंत्री ने कहा ‘भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। हमारे सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *