Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

कश्मीर में चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड पर फैसले को लेकर कहा कि यह अच्छा है और वह चाहते हैं कि सरकार व अन्य राजनीतिक दल इसे स्वीकार करें और लागू करें।हाल ही फारूक अब्दुल्ला अपने बेटे उमर अब्दुल्ला के साथ उमराह (धार्मिक यात्रा) करने के लिए सऊदी अरब गए थे। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने अल्लाह से हमारी मुश्किलें कम करने और कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रार्थना की। मैंने प्रार्थना की कि हमारा पड़ोसी अपने तरीके सुधार ले। अब तक कितने ही बेगुनाह मारे जा चुके हैं। अब निर्दोंषों का खून नहीं बहना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *