Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्षा निवास पर आयोजित विशेष बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। उन्होंने भी परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह उच्चस्तरीय समिति सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. राधा की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। इसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, सूचना-प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव वीरेंद्र सिंह, पशु-संवर्धन विभाग के सचिव डॉ. एन. रामास्वामी और नाशिक विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम शामिल होंगे। समिति राज्य के प्रत्येक राजस्व संभाग में जाकर छात्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संबंधित पक्षों की राय लेगी। इन सुझावों के आधार पर राज्य में भर्ती परीक्षाओं के लिए एक समग्र और प्रभावी नीति तैयार की जाएगी।महाराष्ट्र में विभिन्न सरकारी सेवाओं की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए राज्य में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है। समिति राज्य के प्रत्येक राजस्व संभाग में जाकर छात्रों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और संबंधित पक्षों से संवाद करेगी और परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधारों को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *