Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा कार्य अगर हमें सम्मान न दिलाए तो कम से कम उस कार्य के कारण हमें अपमान ना महसूस हो। ये जरूर हमें ध्यान में रखना चाहिए। 2017 के पहले आप कार्य करते थे लेकिन लोग आपको शक की निगाहों से देखते थे। आपका सम्मान नहीं होता था। जो बात यहां पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जी कह रहे थे, कोटेदार शब्द से ही लोगों को एक चिढ़ सी होने लग गई थी। गलती आपकी नहीं थी। पाप करता था कोई, भुक्त भोगी होता था कोई। उस समय की सत्ता में जो लोग आसीन थे,उनकी नियत खराब थी। उनकी नियत में खोट था। उनके भ्रष्ट आचरण की आंच से आप चाहते हुए भी अपने आप को बचा नहीं सकते थे। परिणाम क्या होता था? शक की निगाहों से आप देखे जाते थे।लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज ये कह रहे हैं कि हम स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। जरूर बनाओ भाई। हमने तो ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से हर स्कूल की अच्छी फ्लोरिंग बनाए। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनवाए हैं। पेयजल की व्यवस्था दी है। स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी वहां दी है। फर्नीचर देने के कार्य किए गए हैं। हर बच्चे को 1 करोड़ 60 लाख बच्चे के लिए बैग भी दिया है। बुक्स भी दिया है। प्रत्येक को यूनिफॉर्म, प्रत्येक बच्चे को जूता, मोजा, स्वेटर यह सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *