Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रीति जिंटा ने उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को इग्नोर किया -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

प्रीति जिंटा ने उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को इग्नोर किया

मुंबई में आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान शूट किए गए इस वीडियो में प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती हैं और फोटोग्राफर्स से पूछती हैं, ‘एक मिनट, दोस्तों मुझे कहां जाना है?’ जब वे उन्हें एक तरफ इशारा करते हैं तो वह वहां से चली जाती हैं। उस समय आमिर खान अपनी वैनिटी वैन के पास खड़े दिखाई देते हैं। हालांकि, फुटेज में दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती है। बाद में पैपराजी अकाउंट ने इस क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘ओह नहीं, क्या प्रीति जिंटा ने आमिर खान को नजरअंदाज किया?’ इस पोस्ट के बाद प्रीति ने कमेंट्स में सीधे जवाब दिया।एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को नजरअंदाज करने वाले दावों पर सफाई दी है। एक पैपराजी वीडियो से ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार को इग्नोर किया है। वीडियो को जिस तरह से दिखाया गया। उस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई अजीब स्थिति नहीं थी और बताया कि उस समय उन्होंने बस आमिर को नहीं देखा था। प्रीति जिंटा ने इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई बताई। इस वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में उन्होंने लिखा, ‘इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मैं आमिर से नहीं मिल पाई, क्योंकि मुझे अंदर कुछ शॉट्स शूट करने की जल्दी थी और फिर ‘बटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। अगली बार अगर आपका मकसद किसी तरह की नेगेटिविटी फैलाना है तो मुझसे रुककर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद न करें! मैं आमिर का बहुत सम्मान करती हूं और उन्हें बहुत पसंद करती हूं, इसलिए यह हरकत अच्छी नहीं है।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *