Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मयंक को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी रोशन सुवर्णा बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था। आरोपी इस दौरान भी सीसीटीवी में नजर आया था। रेलवे पुलिस ने उसकी तलाश में लिए सात टीमें भेजीं और आखिरकार बुधवार दोपहर को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया।मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बीच लोकल ट्रेन में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने दूसरे यात्री की जान ले ली। मृतक की पहचान 22 साल के मयंक लोहार के रूप में हुई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी रोशन सुवर्णा चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था, जिसे बुधवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन अंधेरी स्टेशन पर पहुंची थी, तभी मयंक और रोशन सुवर्णा के बीच गेट खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई। रोशन दरवाजा खुला रखना चाहता था, जबकि मयंक बारिश का हवाला देकर इसका विरोध कर रहा था।

बहस के दौरान रोशन ने चाकू निकाला और मयंक के पेट में घोंप दिया। रात 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची। इसके बाद मयंक को बोरीवली स्टेशन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *