Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मायावती ने बसपा में आकाश आनंद की वापसी पर विपक्षी दलों को दिया करारा जवाब  -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

मायावती ने बसपा में आकाश आनंद की वापसी पर विपक्षी दलों को दिया करारा जवाब 

लखनऊ :अपने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में वापस लेने पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर बसपा सुप्रीमो मायावती बचाव में उतर आई हैं। बसपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर बिना आकाश का नाम लिए नेताओं की वापसी के मामलों के निजी न होने की सफाई दी।

मायावती ने विपक्षियों पर दोहरा मापदंड अपनाने की बात कहते हुए पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

मायावती ने बीते मार्च में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था, जबकि उससे पहले उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित किया गया था। उस समय आकाश पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर थे। निकाले जाने के बाद पिछले दिनों आकाश ने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी थी, जिसके बाद बसपा प्रमुख ने उनको दोबारा पार्टी में लेने की घोषणा की थी। इसके बाद से विपक्षी दल परिवारवाद के कारण निर्णय लिए जाने के प्रश्न उठा रहे हैं।

सोमवार को मायावती ने इसके जवाब में एक्स पर चार पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान के कारवां को सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के मिशन में तत्पर बसपा में कार्यरत लोगों के आने-जाने में कुछ भी निजी नहीं, बल्कि यह पार्टी व मूवमेंट के हित पर पूरी तरह निर्भर है।’

उन्होंने आकाश का जिक्र किए बिना निष्कासन और वापसी पर सफाई देते हुए लिखा, ‘विरोधी पार्टियों के षड्यंत्र के तहत कुछ लोग बहकावे में आकर जब अपनी खुद की पार्टी को कमजोर करने में लग जाते हैं या फिर अनुशासनहीनता अपनाते हैं व परिपक्वता के साथ कार्य नहीं करते हैं, तब उन्हें मजबूरी में निकालना पड़ता है। किंतु गलती का अहसास करने के बाद जब उन्हें पार्टी में वापस ले लिया जाता है तब फिर कांग्रेस, भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियां इसे आया राम-गया राम की संज्ञा देकर पार्टी की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश करती हैं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *