Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यद्यपि उन्होंने क्लिप नहीं देखी है, फिर भी वह लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के बारे में आगाह करते हैं। हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। लेकिन, हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है, जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर भद्दी टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने जमकर इसकी आलोचना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *