Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हमारा समाचार पत्र सिर्फ एक अखबार नहीं बल्कि जनता के दिल की आवाज है:उज़मा शकील ख़ान -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

हमारा समाचार पत्र सिर्फ एक अखबार नहीं बल्कि जनता के दिल की आवाज है:उज़मा शकील ख़ान

यूपी में भी हिन्द समर्थन बनेगा जनता की आवाज़

एडिटर उज़मा शकील ख़ान ने एक महत्वपूर्ण बैठक में दी कई लोगों को अहम ज़िम्मेदारी

अम्बेडकर नगर: हिन्द समर्थन की एडिटर उजमा शकील खान ने कहा कि हमारा समाचार पत्र सिर्फ एक अखबार नहीं बल्कि जनता के दिल की आवाज है हम हर मुद्दे को पूरी संजीदगी से उठाते हैं और हमेशा हम इसी तरह पत्रकारिता करते रहेंगे हमें उम्मीद है कि हमारा समाचार पत्र यूपी के लोगों की भी आवाज बनेगा.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत कर एडिटर उजमा शकील खान ने वहां पर बतौर पत्रकार कई लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी और उम्मीद जताई कि वह पूरी ईमानदारी से पत्रकारिता करेंगे.

समाचार संपादक अकबर अली ने कहा की पत्रकारिता करना आसान नहीं है इसमें निष्पक्षता की जरूरत होती है और निष्पक्षता के बगैर आप पत्रकारिता नहीं कर सकते हैं इसलिए आपका दृष्टिकोण समाचारों के मामले में निष्पक्ष होना चाहिए क्योंकि आपसे सभी को बड़ी उम्मीदें होती हैं जिन पर आपको खरा उतरना है.

समाचार पत्र के सलाहकार सदस्य अफज़ाल अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया में ऐसे लोगों की बहुत जरूरत है जो कि कुछ अच्छा करने का जज्बा रखते हैं ऐसे लोगों को मीडिया से जुड़ना चाहिए.

इस दौरान एडिटर उज़मा शकील ख़ान ने मोहम्मद अशफ़ाक़ को बतौर ज़िला प्रभारी नियुक्त किया. जिस पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी आपने मुझे सौंपी है मैं अपने उन कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने की हरमुमकिन कोशिश करूंगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *