Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

यह दुखद खबर छत्तीसगढ़ से सामने आई है जहां पर ऑफिस में लगा एक एसी अचानक फट गया.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार (26 अक्टूबर) को एक आवासीय-सह-व्यावसायिक बिल्डिंग में AC फटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे, तभी वहां लगा एसी फट गया. इस दौरान ऑफिस में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई. जो लोग घायल हुए उनको अस्पताल भेजा गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *