Breaking
Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

सहारनपुर:दारुल उलूम प्रबंधन ने 17 मई को संस्था में महिलाओं की एंट्री को बैन किया था। तर्क दिया था कि महिलाएं यहां आकर फोटोग्राफी करती हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही हैं। इससे संस्था की बदनामी हो रही है। साथ ही इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। प्रतिबंध हटाने को लेकर हाल ही के दिनों में संस्था ने नए नियमों के साथ प्रवेश की अनुमति दिए जाने के संकेत दिए थे।संस्था ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए एंट्री पास तैयार किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कहा गया कि दारुल उलूम ने प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। हालांकि प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि एंट्री पास लीक हुआ है, यह केवल प्रारुप है। अभी प्रवेश के मुद्दे पर विचार चल रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *