मुंबई: महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पैगंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जिसने यह हरकत की है उस जहरीले इंसान की वीडियो को शेयर करना बंद कीजिए क्योंकि ऐसा ही वह चाहता है.
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि एक ज़हरीले इंसान ने फिर से पैगंबरे इस्लाम हज़रत साहब के बारे में नाज़ेबा बातें की हैं, और अफसोस है कि एफ़आईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस प्रशासन चुप है, देश में लगातार कुछ लोग खुलेआम पैग़म्बर-ए-इस्लाम के बारे में उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ऑंख मूँदकर बैठे हैं, ये नाक़ाबिले बर्दाश्त बात है, प्रशासन को एैसे मलऊन के खिलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिये।
इमरान प्रतापगढ़ी ने अपील की कि आप सबसे भी गुज़ारिश है कि उस ज़हरीले आदमी का वीडियो शेयर करना बंद करिये, यही तो वो शैतान चाहता है कि उसकी बातें शेयर हों, वो इससे पहले भी देश के पूर्व राष्ट्रपति, मौजूदा मुख्यमंत्री, मंत्री सहित तमाम लोगों के बारे में गाली गलौच कर चुका है।
प्रशासन से अनुरोध है एैसे पागल इंसान को NSA लगाकर जेल के अंदर डाला जाये।
जहरीले इंसान का वीडियो शेयर करना कीजिए बंद-कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी की अपील

