एक दिन पहले लेबनान पेजर में सीरियल धमाकों में 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इन धमाकों में 2700 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल बताएं जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत में हिजबुल्ला सदस्यों और पेजर विस्फोट से मारे गए बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान कई विस्फोट की आवाज सुनी गई।
बेरूत में घटनास्थल पर मौजूद एक एजेंसी के पत्रकारों के अनुसार, हिजबुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे के अंतिम संस्कार स्थल पर कई विस्फोट हुए हैं। बता दें कि इन सभी की एक दिन पहले पेजर विस्फोट में मौत हो गई थी।


