Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई दिग्गज नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि सभी को पैगंबरे इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की ज़रूरत है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बधाई दी तो वहीं बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई देते हुए लिखा कि ईद मिलाद-उन-नबी’ की आप सभी को दिली मुबारकबाद।

 

पैगम्बर मोहम्मद साहब(स.) का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद सभी को नेक राह पर चलने, गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। ये मुबारक दिन उनके बताए गए रास्तों पर वक़्फ़ करने का लम्हा है, जिनके लिए उन्होंने अपनी ज़िंदगी गुज़ारी। हम यही कामना करते हैं की पैगम्बर साहब का अमन, मुहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम हम सभी की ज़िंदगी की रहनुमाई करे।

 

इस मुबारक मौके पर सभी भाई-बहनों से अपील है कि वे मुल्क एवं सूबा बिहार की खुशहाली व तरक़्क़ी के लिए दुआ करें और पैगम्बर मोहम्मद(स.) साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ईद मिलादुन्नबी की सभी को मुबारकबाद दी है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *