Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई(शिबली रामपुरी) महाराष्ट्र में अंतिम चरण के मतदान के दौरान काफी जोश और ख़रोश नजर आया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मतदान किया तो वहीं कई और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े दिग्गज नेता भी मतदान करने के लिए पहुंचे इनके अलावा कई मशहूर फिल्म स्टार्स ने भी मतदान केंद्रों पर जाकर अपना वोट दिया. चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने भी अपने क्षेत्र के मतदान स्थल पर जाकर वोट डाला और अपनी जीत को लेकर सभी आश्वस्त दिखे. मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने अपनी मां के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया तो वहीं पहली बार चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी और बेटे के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा के उम्मीदवार उज्जवल निकम ने भी वोट डाला.

शाम के समय मुंबई में मतदान केंद्र में अंबानी परिवार ने भी वोट डाला तो वही मशहूर अभिनेता सलमान खान ने भी अपने मत का प्रयोग किया. किंग खान शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ वोट डालने पहुंचे तो वही अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे. सनी देओल बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेद्र ने भी वोट डाला और सभी से मतदान करने की अपील की.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *