Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे ने मुंबई के दादर इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस बार भी राज ठाकरे की पार्टी का एक भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है। पिछले चुनाव में बीजेपी के खिलाफ सीधा मोर्चा संभालने वाले राज ठाकरे ने इस साल महायुति को समर्थन दिया है।क्या महिला मतदाता लोकसभा चुनाव में निर्णायक मोड़ साबित होंगी? क्या वे साइलेंट वोटर साबित होंगे? ऐसे सवाल पत्रकारों ने पूछे। इस पर राज ठाकरे ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझें नहीं पता। मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं.. क्या मैं ज्योतिषी बनकर बैठा हूं? राज ने पत्रकारों से पूछा। इसके बाद राज ठाकरे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र से चले गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *