Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राहुल गांधी बोले - लोग कंफर्म टिकट लेने पर भी ट्रेन में अपनी सीट पर चैन से नहीं बैठ पाते  -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

राहुल गांधी बोले – लोग कंफर्म टिकट लेने पर भी ट्रेन में अपनी सीट पर चैन से नहीं बैठ पाते 

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मौजूदा दौर में रेल के सफर में हो रही परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी राज में रेल का सफर सज़ा बन गया है यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने ट्रेन के एक कोच में भारी भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है! आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है. मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके. आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा. राहुल गांधी ने अपने एक बयान में केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *