Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हम ही नहीं बल्कि पूरा देश आपके साथ है -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

हम ही नहीं बल्कि पूरा देश आपके साथ है

इंडिया गठबंधन की रैली में गरजे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम ही नहीं बल्कि पूरा देश आपके साथ है हमें लोकतंत्र को बचाना है और इसलिए हम सभी एग्जिट हुए हैं और एकजुट रहेंगे.

इंडिया गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, आप(कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है… कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है… भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है… और अगर आपमे(भाजपा) हिम्मत है तो भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है. रैली में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा सरकार को तानाशाही सरकार बताया और भाजपा सरकार पर ठाकरे जमकर गरजे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *