Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
जिस यूपी में पहले कोई आना नहीं चाहता था अब प्रदेश की आबादी से दोगुने पर्यटक आ रहे : -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

जिस यूपी में पहले कोई आना नहीं चाहता था अब प्रदेश की आबादी से दोगुने पर्यटक आ रहे :

लखनउ:मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रयागराज का कुंभ है। सरकार इसे 2019 से भी बेहतरीन और भव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी तरह बुंदेलखंड की प्राचीन धरोहरों को संवारा जाएगा। यहां के किलों को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग इस संबंध में जल्द से जल्द पॉलिसी लाकर आगे बढ़े।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में हुए विकास कार्यों की वजह से हर व्यक्ति खुश है। अब दुनियाभर के लोग उत्तर प्रदेश को देखना चाहते हैं। यूपी उत्सव की भूमि है। जिस यूपी में पहले अराजकता थी। अब डबल इंजन सरकार ने आस्था और आजीविका में बदल दिया है। यह देश के विकास में ब्रेकर नहीं बल्कि संस्कृति व समृद्धि का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो परिणाम अच्छे होते हैं। डबल इंजन सरकार का लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम, नैमिष तीर्थ पुनर्जीवित हो गया है। विंध्यवासिनी कॉरीडोर नये रूप में है। बृजभूमि फिर से दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिस यूपी में पहले कोई आना नहीं चाहता था, जबकि अब प्रदेश की आबादी से दोगुने पर्यटक आ रहे हैं। पहले कुछ लोगों के आने से दर्शन करने में समस्या होती थी, लेकिन अब लाखों लोगों के आने पर भी समस्या नहीं होती है। विंध्यवासिनी कारीडोर बनने के बाद एक दिन में 36 लाख लोग दर्शन किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *