Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी। राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। राहुल 2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राज्य में प्रवेश करेंगे।राहुल अपनी इस यात्रा के जरिए सात लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन सीट शामिल है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम, संवाद और जनसभा के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *