Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

घटना की सूचना मिलने पर एम्स पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि गोरखपुर के एम्स पुलिस स्टेशन इलाके में 25 साल की महिला ने अपनी सास का गला काट दिया। जानकारी के मुताबिक मलमालिया जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात महिला एक युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी, जिसपर सास ने उसे टोका और फिर दोनों में बहस हो गई। बहस के बाद महिला ने अपनी सास आशा देवी (55) पर चाकू से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया। पुलिस के मुताबिक, सास को गंभीर चोटें आईं हैं। आनन-फानन में उन्हें एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, गांव के रहने वाले जयहिंद जिले के बाहर मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार रात उनकी पत्नी वंदना मोबाइल फोन पर एक युवक से बात कर रही थी, तभी उनकी सास आशा देवी ने इस पर आपत्ति जताई और उन्हें बातचीत बंद करने को कहा। इस आपत्ति के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान, वंदना ने घर में रखा चाकू उठाया और आशा देवी पर हमला कर दिया, जिससे उनके गले में गहरा घाव हो गया। परिवार के सदस्य घायल आशा देवी को एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया। बहुत ज़्यादा खून बहने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *