Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

यदि यह विधेयक विधानसभा से पारित हो जाता है, तो आजादी के बाद पश्चिम बंगाल समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने वाला देश का चौथा भाजपा शासित राज्य बन जाएगा। उत्तराखंड फरवरी 2024 में UCC कानून पारित करने वाला पहला राज्य बना था, जबकि गुजरात और असम ने भी इस साल की शुरुआत में इसी तरह का कानून पेश किया था।राज्य की नवनिर्वाचित शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार अगले हफ्ते विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, UCC बिल अगले सोमवार को राज्य विधानसभा में पेश किया जा सकता है और इसके लिए एक विशेष सत्र बुलाए जाने की भी खबर है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह बिल राजनीतिक हलकों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

UCC लागू करना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के कैंपेन का एक अहम मुद्दा था। पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते समय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के छह महीने के भीतर UCC पेश किया जाएगा।

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकेत दिए थे कि प्रदेश में जुलाई में UCC लागू हो सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *