Breaking
Sat. Aug 8th, 2026
Spread the love

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की और अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता अस्पताल के बिस्तर पर विश्राम करते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा कि प्रख्यात अभिनेता और भाजपा के कर्मठ नेता मिथुन चक्रवर्ती शारीरिक अस्वस्थता के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल जाकर उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मिथुन दा जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटें।दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सर्जी के बाद उन्हें अस्पताल में देखरेख के लिए रखा गया है। जैसे ही मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर आई, उनके करोड़ों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग परेशान हो गए थे. हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगा था. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है और बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब पूरी तरह ठीक है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *