Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं:सीएम योगी -
Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं:सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद जिनके पास सत्ता आई, हर संस्था का नाम परिवार के नाम पर रखा. क्रांतिकारियों को भुला दिया गया. जिन्होंने क्रांतिकारियों को भुलाया है, उस कांग्रेस को लोगों ने दफन कर दिया है. कांग्रेस निगेटिव ट्रैक पर चल रही है. भारत गुलाम क्यों हुआ? दो कारण थे- आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति. अपने ही संस्थाओं के खिलाफ षड्यंत्र करने का भाव. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने समय में युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए क्या किया था?’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर से सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको सर्वाधिक समय तक शासन करने का मौका मिला लेकिन आपने युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा किया.

उन्होंने कहा कि जब देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद होगा, राज्य में दंगे और गुंडागर्दी होगी, निवेश का अवसर नहीं होगा तो सबसे ज्यादा प्रभावित युवा होगा. कोई नहीं कहता था कि यूपी का हूं. समाजवादी पार्टी ने हर जिले में माफिया पाल दिया था. लेकिन हमने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज दिया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *