Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राहुल जी और अखिलेश यादव जी, आप पता नहीं पढ़े-लिखे हैं या नहीं हैं:योगी आदित्यनाथ -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

राहुल जी और अखिलेश यादव जी, आप पता नहीं पढ़े-लिखे हैं या नहीं हैं:योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी, आप पता नहीं पढ़े-लिखे हैं या नहीं हैं, आपके वक्तव्य, आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आप लोगों को कटघरे में खड़ा कर देती हैं, लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं, एम्प्लॉयमेंट के लिए स्किलिंग चाहिए। आज के नौजवान की जो हमारे पास डेमोग्राफिक डिविडेंट के रूप में 56 से 60 फीसदी युवा जनशक्ति है, इसकी स्किलिंग के लिए कार्य किए जाने की आवश्यकता थी, जो डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने आगे बढ़ाया है।

उन्होंने आगे कहा कि उसकी स्किलिंग हो रही है, उसके लिए एम्प्लॉयमेंट की व्यवस्था हो रही है, स्टार्टअप का एक इकोसिस्टम तैयार किया गया है। यह आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला, यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सीरीज इन्हीं नौजवानों की स्किलिंग का और इनके लिए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक माध्यम बना है।

आपके समय में मेडिकल कॉलेज नहीं थे, आप लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाने में रुचि भी नहीं ली, तो बच्चा लेता एडमिशन कहां लेता? आज आप राजनीति कर रहे हैं, केवल राजनीति कर रहे हैं, उस नौजवान के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। आपके समय में उस नौजवान की नौकरी में डकैती पड़ती थी, उस नौजवान के साथ अन्याय होता था।संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में रोजगार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, उच्च शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास (स्किलिंग) पर अपनी बात रखी, साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *