राहुल गांधी ने कहा, “झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है। हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो। हम इसकी निंदा करते हैं; हम इसके खिलाफ हैं; हम इसका समर्थन नहीं करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुननी जारी रखनी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।

