अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए ‘आप’ संयोजकअरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मेटा के भारत स्थित कार्यालय में मौखिक रूप से पूछताछ की थी. वहां से उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट भारत में ब्लॉक या प्रतिबंधित कर दिया गया है. केजरीवाल का आरोप है कि कंपनी के कार्यालय में मौजूद कोई भी अधिकारी इसके पीछे का ठोस कारण नहीं बता रहा है और न ही यह प्रक्रिया समझाई जा रही है कि इस प्रतिबंध को कैसे हटाया जा सकता है.सोशल मीडिया पर काफी हद तक सक्रिय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी ‘मेटा’ (Meta) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है और यह देश में उपलब्ध नहीं है. इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीखी पोस्ट साझा करते हुए कंपनी और केंद्र सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा है.उन्होंने यह भी शिकायत की कि कंपनी को जितने भी ईमेल भेजे गए, उन पर केवल रस्मी और रूटीन ऑटोमैटिक जवाब ही मिले हैं. कंपनी के इस रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद खराब सेवा करार दिया है.

