Breaking
Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के दौरान, पत्नी ने चप्पल उतारकर पति की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, पति ने भी पत्नी के बाल पकड़ लिए और उसे दीवार की तरफ धकेलते हुए मारपीट की। दोनों के बीच हुई इस मारपीट को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। काफी देर तक लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।यूपी के सीतापुर जिला अस्पताल परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब पति-पत्नी के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक मारपीट में बदल गया। अस्पताल परिसर में दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। इस दौरान, पत्नी ने पति की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, तो पति ने भी पत्नी के बाल पकड़कर उसे दीवार से टकरा दिया।हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दी गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *