Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

कांग्रेस के सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने ईरान के सुप्रीम लीडर के भारतीय प्रतिनिधि अयातुल्लाह अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात की. इस दौरान इमरान मसूद ने अयातुल्ला अली खामेनेई के इंतकाल पर शोक जताया. प्रतिनिधि ने बातचीत में कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई गांधी और नेहरू का उल्लेख करते थे, उन्होंने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को चार बार पढ़ा था और वे गांधी की विचारधारा से प्रभावित रहे.

अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “किसी भी देश के हेड ऑफ स्टेट का जाना बहुत बुरा होता है और ईरान के साथ हमारे सदियों पुराने रिश्ते हैं। मैं खामेनेई की मौत, इस तरह से उनकी हत्या पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करने आया था और मैं भारत में खामेनेई के प्रतिनिधि से मिला और अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि ईरान और भारत की दोस्ती 3000 साल पुरानी है। उन्हें भारत के बारे में दूसरे कई पढ़े-लिखे और काबिल लोगों से ज़्यादा जानकारी थी। ईरान का हमेशा गांधी और नेहरू के साथ, उस सोच के साथ एक खास रिश्ता रहा है जो इंसानियत के लिए खड़ी थी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *