समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और साजिश का खुलासा किया जाएगा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला किया। उनके महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट ना करने को पाप बताया। वहीं, अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में साफ किया कि सरकार, महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी।
अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के संबोधन के बाद ऐलान किया कि रविवार को PDA प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

