Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपना महिला विरोधी चेहरा दिखाते हुए यह साबित कर दिया कि वह महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती. सरकार ने 3 दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाकर के इस बिल को पारित कराने की कोशिश की. लेकिन विपक्ष ने संसद का यह 3 दिन का समय भी खराब कर दिया. कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष की करतूत को देश की माताएं बहने और जनता देख रही है. वह इन्हें चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को नारी शक्ति वन्दन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस ने इस बिल को गिराकर महिलाओं के हक पर कुठाराघात किया है. पिछले 30 साल से लंबित महिला आरक्षण बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित होने के बाद जब इसको लागू करने के लिए संशोधन लाया गया तो विपक्ष की अगुवाई करते हुए कांग्रेस इसको पचा नहीं सकी और इस बिल के विरोध में मतदान करके महिलाओं को देश की नारी शक्ति को माताओं बहनों को मिलने वाले 33% आरक्षण से वंचित कर दिया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *