समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रामपुर की सेशन कोर्ट ने एक अहम फैसले में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील खारिज कर दी है। आपको बता दें कि यह अपील दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में दी गई सजा के खिलाफ दायर की गई थी।जानकारी के अनुसार, रामपुर सेशन कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी थीं और सभी की नजरें फैसले पर टिकी थीं। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद आजम खान की अपील को खारिज कर दिया, जिससे उनकी सजा बरकरार रहेगी। इस फैसले को उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में सेशन कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील खारिज कर दी

